सिटी न्यूज़ नालन्दा ।पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप कुमार के द्वारा स्नातक मिलन का कार्यक्रम एकंगरसराय एवं इस्लामपुर प्रखंड में किया गया, एकंगरसराय एवं इस्लामपुर में दर्जनों गांवों का दौरा करते हुए इस्लामपुर बाजार का भी भ्रमण करते हुए वोट मांगा एवं तेलहाड़ा में बृहद स्नातक वोटर मिलन समारोह का आयोजन किया गया स्नातकों को संबोधित करते हुए प्रत्याशी दिलीप कुमार ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक कभी भी इस तरह का माहौल नहीं बना था इस बार पटना स्नातक क्षेत्र के…
Read MoreCategory: POLITICAL
नालंदा: कतरीसराय से फिर धराया शातिर ठग…
बिहारशरीफ।झारखंड के जामताड़ा के बाद ठगी के लिए देश भर में कतरीसराय मशहूर है। कतरीसराय में हर दिन गिरोह की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। दूसरे राज्य की पुलिस भी आए दिन ठगों की तलाश में कतरीसराय पहुंच रही है। गिरोह को जड़ से समाप्त करने के लिए नालंदा पुलिस द्वारा भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई की तैयारी की गई है। एसपी को गिरोह के सक्रिय होने की गुप्त सूचना के बाद राजगीर डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस ने शुक्रवार को मायापुर गांव…
Read Moreनालंदा: पर्यटकों की हो रही थी पिटाई, कहां थी पुलिस…
बिहारशरीफ।राजगीर में पर्यटकों की सड़क पर दौड़ा–दौड़ाकर पिटाई का मामला देश भर में सुर्खियों में है। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहायक महानिदेशक गोविन्द चन्द्र भुयन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पर्यटकों के साथ मारपीट की घटना निंदनीय है। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को लेकर डीजीपी से बात की जायेगी और यहां सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती होगी। जब सड़क पर पर्यटकों को पीटा जा रहा था तब स्थानीय पुलिस कहां थी इस पर भी जांच–पड़ताल होगी और लापरवाह लोगों को चिन्हित कर…
Read Moreनालंदा: महिला ने बम फेंक किया जानलेवा हमला…
बिहारशरीफ।पत्नी ने पति को केस में सजा से बचाने के लिए गवाह पर बम फेंक जानलेवा हमला किया। इस घटना में गवाह अधेड़ बाल–बाल बच गए। बम विस्फोट के बाद गांव में दहशत फैल गया। ग्रामीण भगकर अपने–अपने घरों में दुबक गए। घटना हरनौत के गोखुलपर ओपी क्षेत्र के बोधनगर गांव में गुरुवार की शाम घटी है। हमला के बाद महिला गांव से फरार हो गई। पीड़ित अनिरूद्ध सिंह ने घटना की प्राथमिकी ओपी में दर्ज कराई है। जिसमें दंपति को आरोपित किया गया है। अधेड़ शाम में रहुई से…
Read Moreनालंदा: अजीजघाट से छेड़खानी का आरोपी धराया…
बिहारशरीफ।नगर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात अजीजघाट मोहल्ले में छापेमारी कर माह भर से फरार चल रहे छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी भुवनेश्वर केवट का पुत्र कृष्णा केवट है। थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार ने बताया कि एक माह पूर्व बदमाश ने सहयोगी छोटा डॉन उर्फ बिल्ला और राकेश कुमार के साथ मिलकर बैगनाबाद में महिला से छेड़खानी करते हुए मारपीट की थी। कांड के दो आरोपी जमानत पर हैं। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Read Moreनालंदा: दुर्घटना में चालक की मौत के बाद महानंदपुर में…
बिहारशरीफ।दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के समीप गुरुवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया था। जिसकी मौत रात में इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। मौत बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुआवजा की मांग को ले महानंदपुर गांव के समीप एनएच 31 को जाम कर दिया। शव को सड़क पर रख ग्रामीण मौके पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। मृतक स्थानीय यदुनंदन यादव का 42 वर्षीय ट्रैक्टर चालक पुत्र शिवजी कुमार उर्फ शिवजी प्रसाद है। घटना में…
Read Moreनालंदा: पंचायत सचिव गिरफ्तार…
बिहारशरीफ।कतरीसराय पुलिस ने गबन के एक आरोपी पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आलोक कुामर ने बताया कि कतरीसराय प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिव रामजी प्रसाद पिता परमेश्वर दयाल 22 मई 2014 से वृद्धा पेंशन योजना की राशि गबन मामले में फरार चलरहा था। उसके खिलाफ कतरीसराय थाना में तत्कालीन बीडीओ सराफत हुसैन के द्वारा स्थानीय थाने प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। तब से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात तेलहाड़ा थाना क्षेत्र के केलाबिघा मुहल्ला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार पंचायत सचिव…
Read Moreनालंदा: स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, जलाया तुगलकी फरमान..
बिहारशरीफ।संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का चौथे दिन भी हड़ताल जारी रहा। संविदा कर्मी सात सूत्री मांगों को लेकर 4 दिसम्बर से हड़ताल पर हैं। कर्मियों ने जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय के समक्ष हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मियों ने राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की। हड़ताली कर्मियों ने राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग तुगलकी फरमान एवं दमनकारी फरमान के प्रति को भी जलाया। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के तुगलकी फरमान विरोध जारी रहेगा। कर्मियों के हड़ताल पर रहने से ओपीडी, टीकाकरण, प्रसब, जननी बाल सुरक्षा योजना…
Read Moreगोवा के लिए BJP का मेनिफेस्टो जारी, रोजगार और पर्यटन पर खास जोर
सिटी न्यूज़-गोवा में विधानसभा चुनाव में महज 7 दिन बजे हैं। 40 विधानसभा सीट वाले गोवा में 4 फरवरी को वोटिंग होगी। लिहाजा बीजेपी, कांग्रेस, आप समेत तमाम पार्टियां जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटी है। इसी कड़ी सत्तारुढ़ बीजेपी ने चुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले आज अपना मेनिफेस्टो जारी किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोवा के मौजूदा मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया। मेनिफेस्टो की बड़ी बातें… बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए…
Read MoreUP चुनाव: अगले सप्ताह हो सकता है कांग्रेस-एसपी के बीच गठबंधन का ऐलान
सिटी न्यूज़ -यूपी चुनाव का ऐलान होने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत सहमति की ओर बढ़ती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक अगले सप्ताह की शुरुआत में यूपी के सीएम अखिलेश यादव दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। – इसके बाद गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है। – पिता मुलायम सिंह यादव के गुट के मुकाबले अधिलेश कैंप के भारी पड़ने के बाद कांग्रेस और एसपी के बीच गठबंधन की संभावनाएं बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि…
Read More